
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले देश के सबसे बड़े भव्य समारोह राम मंदिर के उद्घाटन कुछ दिन शेष बचा है । इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से सभी तरह की तैयारी की गई है । रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले के कार्यक्रम में कुछ परिवर्तन किया गया है जिसको लेकर 17 जनवरी को होने वाले बाला राम के रूप में राम की मूर्ति के जुलूस को रद्द कर दिया गया है । मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह भी कहा गया है कि देश-विदेश से अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ काफी अत्यधिक होने के कारण बाला राम के रूप में राम की मूर्ति की जुलूस को रद्द करना पड़ रहा है। इसके अलावा भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी तरह की तैयारी जारी है।