
एजेंसी : इजरायल द्वारा बीती रात गाजा में हमास के ठिकानों और लेबनान में हिजबुल्ला के अड्डों एयर स्ट्राइक किया। इजराइल की ओर से लेबनान के हवाई हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडर विसम अल ताविल के मारे जाने की सूचना सामने आई है। लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक किसी ओर से नही किया गया है। कहा जा रहा है कि सोमवार को इजरायली सेना ने सीरिया में स्थित ईरान व हिजबुल्ला के ठिकानों और शस्त्रागारों पर ताबड़तोड़ हमला किया। कहा जा रहा है कि हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडर विसम अल ताविल ड्रोन हमले में उस समय मारा गया जब वह साथियों के साथ वाहन में सवार होकर जा रहा था। इस तरह सीरिया में स्थित ईरान व हिजबुल्ला के ठिकानों पर आगे भी हमला जारी रहने वाला है।