
इम्फाल : राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा इम्फाल के हप्ता कांगजेबुंग से आरंभ होगा। इसके लिए मणिपुर सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस भारत जोड़ो यात्रा को आरंभ करने के लिए इम्फाल के हप्ता कांगजेबुंग मैदान से अनुमति दी है । यह कार्यक्रम 14 जनवरी से आरंभ करने की तिथि तय की गई है । जिसमें यह कहा जा रहा है कि 14 जनवरी को कार्यक्रम आरंभ होने के लिए सीमित संख्या में यात्रा की अनुमति दी गई । इसके लिए इंफाल पूर्वी जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि इस कार्यक्रम में तय प्रतिभागियों की संख्या और नाम पहले ही बताए जाने चाहिए । मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से कहा गया है कि कार्यक्रम के दिन जिले में 144 धारा लागू रहेगा।