
दिल्ली : शराब घोटाले के मामले में आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश होने के बजाय कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात सामने आ रही हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नोटिस को अवैध करार देते हुए ईडी के समक्ष पेश नहीं होना चाहते हैं। मालूम हो कि सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी पुछताछ के लिए पिछले चार महीने में चार बार समन भेज चुकी है। लेकिन दिल्ली के सीएम एक भी बार ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। अब सूत्रों का यह भी कहना है कि ईडी के नोटिस को अरविंद केजरीवाल अवैध करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की पूरी योजना बना ली है । सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई हुई है कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की जाएगी। इस तरह यदि देखा जाए तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए जाने की कम सम्भावना है।