
रांची : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद झारखंड के नए सीएम के रूप में चंपई सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। झारखण्ड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री की पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल ने उन्हें बधाई दी। मालूम रहे कि नए सीएम चंपई सोरेन ने सबसे पहले 1991 में सरायकेला से उपचुनाव जीता था। चंपई सोरेन अपने राजनितिक जीवन में सात बार के विधायक रहे हैं। हेमंत कैबिनेट में दूसरी बार चंपई सोरेन मंत्री बनाए गए थे। सू़त्रों से जो खबर सामने आई है उसमें कहा गया है कि चंपई सोरेन की शपथ के बाद झारखंड के झा मु मो समर्थक 39 विधायक हैदराबाद जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त से बचने के लिए उन्हे हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है। विधानसभा में विधायकों की बहुमत साबित करने के लिए 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट किए जाने का समय निर्धारित किया गया है।