
रांची : झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका मिला है । गिरफ्तार झारखंड सरकार के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी अधिकारी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं पूर्व सीएम के याचिका को कोर्ट ने ठुकराते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने उक्त याचिका पर हाई कोर्ट का रुख अपनाने का हिदायत दिया । मालूम रहे कि पिछले दिन जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था । इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन ने ईडी अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर किया था। जो अब सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का रुख अपनाने की हिदायत दी है।