
पटना : बिहार में सियासी उठा पटक के बीच आखिरकार सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में अपना विश्वास मत हासिल कर सीएम की कुर्सी को मजबूत कर लिया है । नीतीश कुमार के पक्ष में विधायकों द्वारा समर्थन मिलने के बाद विश्वास मत का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हुआ। नीतीश कुमार के पक्ष में ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित होते ही विपक्ष ने सदन से वक आउट कर अपना विरोध जताया। जब सदन में नीतीश कुमार के पक्ष में विधायकों ने अपना समर्थन दिया तो जदयू भाजपा गठबंधन के पक्ष में 129 वोट नीतीश कुमार के पक्ष में पड़े । जिससे नीतीश कुमार की सीएम की कुर्सी पर बने रहना काफी मजबूत हो गया । इस तरह बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित कर लिया है । विश्वास मत के पूर्व आरजेडी के तीन विधायक चेतन आनंद , नीलम देवी और प्रहलाद यादव ने जदयू भाजपा के खेमा में जाकर अपना समर्थन दिया । जिससे नीतीश कुमार की स्थिति और मजबूत हो गई । कहा जा रहा है कि विश्वास मत के पूर्व पटना में सियासी तापमान काफी चढ़ा हुआ था । राजनितिक पार्टी से जुड़े लोग तरह-तरह की बयान दे रहे थे । इस तरह आज पूरे दिन भर बिहार की राजधानी पटना में सियासी ड्रामा जमकर देखने को मिला।