
पटना : बिहार विधानसभा में नितीश सरकार की फ्लोर टेस्ट आरंभ हो गया है। इस फ्लोर टेस्ट आरंभ तक जेडीयू के तीन विधायक सदन में नहीं पहुंचे है। जिससे नीतीश कुमार को बहुमत हासिल करने में परेशानी हो सकती है। वहीं बिहार के लालू यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से नीतीश कुमार की सरकार को बहुमत साबित करने में कुछ परेशानी में डाल सकते है। जिसको लेकर तेजस्वी की ओर से फ्लोर टेस्ट के दौरान बड़ा खेला होने का दावा किया गया है। जो आज फ्लोर टेस्ट के दौरान तीन विधायक के गायब होने से तेजस्वी के बात मे कुछ वजन दिख रहा है। फ्लोर टेस्ट में जो विधायक सदन से गायब है उनमें बीमा भारती, डॉ संदीप राय और दिलीप राय शामिल है।