
नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर एनडीए संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। एन डी ए का नेता चुन लिए जाने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के वरीय वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलने उनके घर पहुंचे। वयोवृद्ध नेता के घर पहुंचने के बाद दोनों का हालचाल जाना। उसके बाद पीएम मोदी ने दोनों नेताओ से आशीर्वाद लिए। वहीं एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेट कर अपना अपना समर्थन पत्र सौपा। और एन डी ए के नेताओं ने देश में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया। पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 9 जून को सुनिश्चित किया गया है।