
लखनऊ : देश के उत्तर प्रदेश राज्य में ठंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दिया है। यूपी में गर्मी पढ़ने के बाद अब धीरे-धीरे ठंड ने भी अपना दस्तक देकर लोगों को ठंड का आभास करा दिया है। फिलहाल यूपी के कई जिलों में ठंड आरंभ हो गया है। फिलहाल वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के मौसम अभी सामान्य बना हुआ है । मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आ रही है उसमें यह कहा जा रहा है कि आने वाले कई दिनों के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरा दोनों ही बढ़ने वाले हैं। इस तरह आने वाले कुछ दिनों में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश में रैन बसेरा का भी इंतजाम किया जा रहा है। वहीं दूसरी और यदि देखा जाए तो यूपी में ठंड के आने से वहां के कुछ फसलों को भी इससे फायदा मिल सकता है ।