
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम दिए जाने के बाद सेना के जवानों ने आतंकियों के खिलाफ ताबडतोड सर्च आपरेशन कई इलाकों में जारी कर आतंकियों की तलाश में जुटी। बताया जाता है कि जम्मू कश्मीर के आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाने के बाद अब कश्मीर के गुलमर्ग में सेना के जवानों पर हमला कर उन्हें क्षति पहुंचाई है। बताया जाता है कि आतंकियों के इस कायराना हमले से सेना के पांच जवान घायल हो गए है। आतंकियों के इस घटना को देखते हुए सेना के जवानों ने ताबडतोड सर्व ऑपरेशन चलाकर आतंकियों की तलाश कर रहे है। कहा जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में चुनाव के बाद नई सरकार के गठन होने के बाद वहां के आतंकी अबतक इस तरह के कई घटना को अंजाम दे चुके हैं।