
मुंबई : बॉलीवुड जगत में तीन नए चेहरे अपनी डेब्यू फिल्म ‘‘ बेधड़क ’’ में एक साथ आ रहे है। करण जोहर कुछ खास करने की सोंच लेकर इन तीन नये चेहरों को एक साथ लाकर बॉलीवुड में एक जगह बनाने की कोशिश करेंगे। इन तीन कलाकारों में एक है संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर। वहीं इनके अलावा मुख्य भूमिका में नजर आऐंगे लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा। जो इन तीनों का इस फिल्म ‘‘ बेधड़क ’’ डेब्यू होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि करण जोहर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ तीन न्यूकमर्स को इंट्रोड्यूस किया था। आने वाले इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे।