
एजेंसी : अंतरिक्ष में दो विशालकाय ब्लैक होल आपस में टकरा सकते है। बताया जाता है कि ये दोनो विशालकाय ब्लैक होल पिछले 10 करोड़ वर्षों से एक दूसरे की ओर बढ़ रहे है। जिसके अनुसार जानकारों ने यह बात कही है कि आने वाले 10 हजार साल के बाद ये दोनो ब्लैक होल्स आपस में मिल जाऐंगे। जिससे इन दोनो के आपस में टकराने के बाद अंतरिक्ष का समय चक्र बदल जाएगा। ब्लैक होल्स बहुत गहरा, घना और सूर्य से करोड़ों गुणा ज्यादा ताकतवर और बड़े होते है। जो आमतौरपर सभी आकाशगंगा के बीच पाए जाते है। दो ब्लैक होल्स के आपस में टकराने की बात तो जानकारों ने बताई है। लेकिन टकराने के बाद अंतरिक्ष से लेकर पृथ्वी तक की स्थिति क्या होगी इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।