
मुंबई : बॉलीवुड जगत में शोहरत के साथ साथ धन कमाना भी एक अच्छी शुरूआत मानी जाती है। इसी कड़ी में प्रभास और पुजा हेगडे की लव ड्रामा ‘‘ राधे – श्याम ’’ उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है। क्योंकि इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन कमाई के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमा लिया है। तभी तो इस फिल्म के पहले ही दिन 100 करोड़ के आस पास कमाई करने से प्रभास बॉक्स ऑफिस के बाहुबली बन गए है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को ही दुनिया भर में 79 करोड़ की कमाई को पार कर गया था।