
नई दिल्ली : दुनिया में अपने देश के निर्यात को विस्तार करने के लिए भारत ने एक कदम आगे बढ़ने की सोंच लिए काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां शाओमी, ओप्पो और वीवो भारतीय मैन्यूफैक्चरर्स के साथ मिलकर भारत में अपना डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा सकती है। चाइनीज कंपनियों को यहां के मैन्यूफैक्चर्स के साथ काम करने से स्मार्टफोन कंपनियों को सरकारी योजनाओं का लाभ तो मिलेगा। वहीं एक कदम आगे बढ़ते हुए भारत बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बन जाएगा। भारत में इस तरह के कारोबार को आरंभ करने से शाओमी, ओप्पी और वीवो के पहले के मुकाबले ज्यादा फोन्स भारत में बनाए जाऐगे और यही से दुनिया के अलग अलग मार्केट्स में बिक्री के लिए स्मार्टफोन को भेजा जाएगा।