बॉलीवुड के महानायक अमिताभ को मिली एक्स केटेगरी की सुरक्षा 

0
fastlive news

 

मुम्बई : बॉलीवुड जगत में कलाकारों की आये दिन सुनने वाले खतरा को देखते हुए सरकार ने कड़ा सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में बॉलीवुड जगत के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को बढ़ाई गई है। सरकार ने उनके खतरे को देखते हुए उन्हें ‘X’ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। मालूम हो कि इसके पूर्व महानायक को महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस की सामान्य सुरक्षा ही दे रखी थी। फिलहाल एक्स केटेगरी की सुरक्षा में अमिताभ बच्चन की सुरक्षा अब इतनी कड़ी कर दी गई है कि अब 2 पुलिसकर्मी अलग-अलग शिफ्ट में रहेंगे। मालूम रहे इसके पूर्व अनुपम खेर और अक्षय कुमार को ‘X’ कैटेगरी की सुरक्षा प्रशासन की ओर से दी गयी है। वहीं बॉलीवुड के चर्चित कलाकार सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। जिसमें 2 कमांडो और 2 पीएसओ और बाकी अन्य पुलिसकर्मी मुख्य रूप से सलमान की सुरक्षा में तैनात रहेंगें।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news