
बाघमारा (धनबाद): बाघमारा प्रखंड के जमुआटांड़ गांव निवासी शुभम कुमार महतो ने सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) 2025 में 142वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुभम के पिता हीरालाल महतो बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र स्थित एएमपी कोलियरी में अटेंडेंस क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता मंजू देवी गृहिणी हैं। उन्होंने चौथी बार में वर्ष 2025 में उन्होंने 142वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। हालांकि उन्होंने पहली बार यूपीएससी की परीक्षा 2021 में दिया था। जहां वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे। फिर 2022, 2024 में भी यूपीएससी निकला लेकिन मनपसंद रेंक हासिल नहीं हुआ था। उन्होंने उन्होंने डीनोबली स्कूल, चंद्रपुरा से मैट्रिक, डीपीएस बोकारो से इंटरमीडिएट एवं आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी से माइनिंग इंजीनियरिंग में की, जहां वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे। उनका छोटा भाई भी दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल शुभम दिल्ली में हैं। शुभम की सफलता से उनके माता पिता, परिजन और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।