बीसीसीएल के सीएमडी ने ब्लॉक टू क्षेत्र का किया निरिक्षण

0
fastlive news

धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को ब्लॉक-2 क्षेत्र की विभिन्न खदानों का दौरा कर चल रहे खनन कार्य, उत्पादन और कोयला डिस्पैच की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन बढ़ाने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ ब्लॉक-2 क्षेत्र के महाप्रबंधक कुमार रंजीव, एजीएम पी.एस.के. सिन्हा, ब्लॉक-2 ओसीपी के परियोजना पदाधिकारी, प्रबंधक समेत क्षेत्र के अन्य अधिकारी तथा आउटसोर्सिंग कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

दौरे की शुरुआत सीएमडी ने ब्लॉक-2 ओसीपी के हाईवॉल माइनिंग पैच से की। यहां उन्होंने कट की गहराई, पेनिट्रेशन रेट, एक कट पूरा होने के बाद दूसरे कट के शुरू होने में लगने वाले समय और मशीनों के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व एमडीओ ऑपरेटर को निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी प्रारंभिक कार्य समय से पहले पूरे किए जाएं। साथ ही मार्च माह में उत्पादन बढ़ाने के लिए हाईवॉल माइनर और सहायक मशीनों की अधिकतम उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा न्यू मधुबन वाशरी को अधिक से अधिक कोयला उपलब्ध कराने को कहा।

इसके बाद उन्होंने ब्लॉक-2 ओसीपी के डिपार्टमेंटल पैच, न्यू नदखुरकी हायर्ड पैच और न्यू बेनिदिह हायर्ड पैच का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वर्तमान कार्य स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्काल उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाकर निर्धारित दैनिक लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा और कोयले की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। सीएमडी ने मोबाइल क्रशर साइट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ महाप्रबंधक (ई एंड एम) करण कुमार भी मौजूद थे। क्रश किए गए कोयले में पत्थर के टुकड़े पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोयले में किसी भी तरह के पत्थर या बोल्डर की मिलावट नहीं होनी चाहिए तथा गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इसके बाद उन्होंने खनन कार्यों के विस्तार के लिए प्रस्तावित केसुरगढ़ गांव का दौरा किया। इस दौरान महाप्रबंधक (समन्वय), महाप्रबंधक (एस्टेट) सहित एस्टेट और सर्वे विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। सीएमडी ने खनन विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने और इसके लिए समर्पित टीम बनाकर त्वरित कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि भूमि हस्तांतरण और अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके।

दौरे के दौरान सीएमडी ने मधुबन वाशरी के परियोजना पदाधिकारी से भी मुलाकात की और वाशरी को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने तथा बेहतर रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए संचालन पर लगातार निगरानी रखने को कहा। अंत में श्री अग्रवाल ने ब्लॉक-2 क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्पादन और कोयला डिस्पैच के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों से कोई समझौता बर्दास्त नहीं हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news