
बाघमारा ; बीसीसीएल के बेनीडीह साइडिंग में कार्यरत सेलपिकर मज़दूर एचपीसी वेतनमान लागू करने को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी देते हुए बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय सचिव जे के झा ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में ब्लॉक 02 एरिया जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मोके पर सेलपिकर मजदूर रवि कुमार, हीरा रवानी, कृष्णा रवानी, बाल मुकन्द सिंह, उर्मिला देवी, अनिता देवी इत्यादि उपस्थित थे।