किसान हितकारी योजनाओं को किसान भाइयों तक पहुंचाने का काम कर रहें है : दीप नारायण सिंह

0
fastlive news

धनबाद : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान संवाद यात्रा का पांचवा चरण का दूसरा दिन टुंडी प्रखंड के मनियाडीह पंचायत पहुंचा,  मनियाडीह गांव में सभा को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि किसान संवाद यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के आव्हान पर पूरे भारतवर्ष में यात्रा चल रही है, धनबाद जिला के टुंडी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा 20 नवंबर 2017 को तोपचांची प्रखंड के प्रधानखंता गांव से प्रारंभ हुई है, किसान संवाद यात्रा के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितकारी योजनाओं को किसान भाइयों तक पहुंचाने का काम कर रही है, जब तक गांव के गरीब, मजदूर, किसान जागरुक नहीं होंगे तब तक भ्रष्ट अधिकारियों और बिचौलियों हम लोगों के अधिकार को छीनते रहेंगे आज सरकार गेहूं की खेती करने वाले किसान भाइयों को प्रोत्साहन के रूप में प्रति एकड़ 1800 रुपए दे रही है, इसका लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा है, किसान भाई जागरूक और संगठित हो किसान मोर्चा किसान भाइयों के साथ हर संघर्ष में खड़ी रहेगी, किसानों की योजनाओं में अब लूट-खसोट नहीं होने देंगे, किसान हितकारी योजनाओं का लाभ किसान भाइयों को मिले किसान संवाद यात्रा का यही उद्देश्य है , आज बरयरपुर , बांध डीह, गोधा, शीतल पुर, गादी टॉड, चतना डीह, खर जोरी, मनिया डीह, धीरज पुर, सिलगडी,कूदा टॉड, मोहवाबेडा, बरदबाँध आदि गांव पहुचीं  जगह किसान भाइयों ने जगह – जगह यात्रा का स्वागत किया, यात्रा में मुख्य रूप से जिला मंत्री किशोर सिंह, देवराज सिंह, रमेश हांसदा, मंटु राणा, महेश्वर बसकी,संकर महतो, हरि पांडेय,तारकेश्वर महतो,दासों राना, नारायण ठाकुर,राहुल राय, फुलरू तुरी, राकेश कर्मकार,शिकन्दर मंडल,सचिन मंडल,हीरालाल तुरी,चिंता मणि राय,भागवत पांडेय आदि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news