
रायपुर : राजस्थान में चुनाव के एक सप्ताह बीत जाने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा के वरीय नेताओं को काफी मंथन के दौर से गुजरना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा हाईकमान की ओर से अभी तक किसी नेता के नाम की घोषणा नहीं किया जा सका है। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा में सियासी घमासान अभी तक जारी है। मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मुलाकात और बैठक भी कर चुकी है। हो सकता है वसुंधरा ने भाजपा हाईकमान को अपनी बात रख दिए हो। कहा जा रहा है कि वसुंधरा ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अपने तेवर कम नहीं किए हैं। पार्टी सूत्रों से ये भी खबर छन कर सामने आ रही है कि वसुंधरा एक साल के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही हैं।