
बाघमारा : गनेशपुर विद्युत सब-स्टेशन अंतर्गत बाघमारा व आसपास के क्षेत्रों में तकनीकी गड़बड़ी से घण्टों से बिजली आपूर्ति ठप है। जानकारी के अनुसार दुग्दा पुराना यार्ड में जंफर कटने से बाघमारा एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हुई है। इसे ठीक करने के लिए गनेशपुर विद्युत सब-स्टेशन के कनीय अभियंता के देखरेख में कर्मी लगे हुए है। इसे दुरुस्त करने के बाद बिजली के आने की संभावना है।