
बाघमारा: बाघमारा स्थित के भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी बाघमारा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बच्चू कुमार राय ने की। कार्यक्रम में अशोक मिश्रा, राजू शर्मा, मुखिया जीतन भुइयां, सतीश कुँवर, नागेश्वर सिंह, नरेश सिंह, अनिल महतो, संतोष दास, सुदामा चौहान, अजीत रवानी, श्रवण कुमार, अवधेश, रतन चौहान, सुधीर चौहान, बलराम चौहान, सन्नी कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजू शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन दिनेश ठक्कर ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने प्रदेश द्वारा निर्धारित प्रधानमंत्री जन्मोत्सव को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के विषय में विशेष रूप से प्रकाश डाला जिसमें कहा गया कि मोदी जी के जन्मदिन तिथि (17 सितंबर) से लेकर पंडित दिन दयाल जयंती तिथि (25 सितंबर) तक प्रधानमंत्री जन्मोत्सव सेवा सप्ताह
के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें 18 सितंबर महापुरुषों पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान,19 सितंबर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 20 सितंबर फल वितरण बीमार लोगों के मध्य, 21 सितंबर सूखा राशन वितरण जरूरतमन्दों को, 22 सितंबर किसानों के मध्य कृषि सामग्री वितरण, 23 सितंबर दिव्यांगों के बीच उपकरण वितरण, 24 सितंबर वेविनार के माध्यम सम्बोधन, 25 सितंबर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती समारोह मनाया जाएगा।