
नई दिल्ली: विमानों की तरह भारतीय रेलवे ने भी यात्रियों से ‘‘ यूजर चार्ज ’’ वसूलने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत भारतीय रेलवे पुनर्विकसित और अत्यधिक व्यस्त वाले स्टेशनों पर ही यात्रियों से ‘‘ यूजर चार्ज’’ वसूलेगा। इस संदर्भ में नीति आयोग ने कहा है कि ‘‘ पात्रता सुनिश्चित करेगी कि आगे चलकर यात्री किराए और माल भाड़ें दोनो ंमें कमी आएगी। कहा जा रहा है कि भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों से जो ‘‘यूजर चार्ज’’वसूलेगा वह मामूली ही होगा। यह भी कहा गया है कि देश के 7,000 व्यस्थ रेलवे स्टेशनों में से 15 प्रतिशत स्टेशनों पर ही यह शुल्क लागू होगा। विमानों की तरह भारतीय रेलवे में भी व्यस्थ स्टेशनों पर यात्रियों से ‘‘ यूजर चार्ज’’ वसूले जाने की बातों की जानकारी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बीके यादव की ओर से दी गई है।
