
बाघमारा : बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के सहयोग से बाघमारा स्थित सरस्वती शिशु विधा मंदिर के समीप में स्थित जलापूर्ति योजना संस्थान में शनिवार के दिन नया डीप बोरिंग कराया गया, नया डीप बोरिंग कराने से बाघमारा क्षेत्र में पिछले 15-20 दिनों से जलसंकट से जूझ रहे लोगो में जलापूर्ति को लेकर ख़ुशी की लहर दौड़ गई है, शनिवार को इस मौके पर डीप बोर स्थल पर काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे, अनुमान है कि कुछ दिनों में डीप बोर में नया मोटर लगाये जाने के बाद बाघमारा क्षेत्र की जलसंकट से जूझ रही आबादी को पेयजल संकट से छुटकारा मिल सकेगा, मालूम हो कि बोर स्थल में मोटर नीचे धंस जाने से बाघमारा क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से लोग जलसंकट से जूझ रहे हैं, जलसंकट के कारण लोगो को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, डीप बोर के बाद क्षेत्र में जलसंकट की समस्या से निदान मिल सकेगा, डीप बोर के दौरान बाघमारा के दिनेश ठक्कर, आदर्श गुप्ता, नीरज साव, सत्यनारायण पांडेय, गौतम कुमार गुप्ता, अमित लाल, रितेश सिंह, अरूण वर्णवाल, पिंटू साव, पुलक पाल, बिनोद साव तथा अन्य लोग उपस्थित थे|