
लोयाबाद : लोयाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात में 20 नंबर के विरजु नोनिया के पुत्र सुरेश नोनिया (उम्र लगभग 45 वर्ष) अपने ही घर में फंदे में लटक अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया, शुक्रवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुली तो घर वालों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा सुरेश मृत अवस्थ में फंदे में लटका हुआ है, सुरेश नोनिया की पत्नी अपने माइके गई थी, सुरेश अपने पीछे पत्नी और 3 लड़के 2 लड़कियों को छोड़ गया, वही कुछ दिनों पहले सुरेश नोनिया का माँ का स्वर्गवास भी हो गया था, माँ के स्वर्गवास हो जाने के बाद सुरेश नोनिया को शराब की आदत लग गई थी, घरवालों का कहना है कि शराब पीकर फांसी लगाई है सुरेश ने, सूत्रों के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद का है, घटना की सूचना मिलने पर लोयाबाद पुलिस सुरेश के घर पहुंची और जाँच पड़ताल कर वापस चली गई, घर वालों ने शव को अंतिम संस्कार मुरलीडीह में कर दिया|