
बाघमारा : क्षेत्र के समाजसेवी सह व्यवसायी स्व. लाल चंद महतो जी की पुण्यतिथि आज हरिणा स्थित श्री प्लाजा के सभागार मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरोरा पंचायत के पूर्व मुखिया बासुदेव महतो एवं संचालन प्रदीप रवानी ने किया। इस मौके पर उपस्थित जनों ने दिवंगत लालचंद महतो जी को ना शिर्फ़ व्यवसायिक क्षेत्र
बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी काफी बढ़-चढ़कर काम करने वाला बताया। लोगो ने कहा कि दिवंगत महतो के सामाजिक क्षेत्र में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वे आज ही दिन हम सबो को छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए दूर चले गए। उनका जाने से समाज को एक अपूरणीय क्षति पहुँची है। इस मौके पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की। इस मौके पर दो मिनट मौन रखकर उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना किया। इस मौके पर उपस्थित जनों ने
दिवंगत लालचंद महतो जी की स्मृति में उनका एक मूर्ति लगाए जाने का सुझाव दिया। इस मौके पर उनके पुत्र मिथिलेश कुमार, धीरज कुमार, नीरज कुमार, विधायक प्रतिनिधि शरद उर्फ शत्रुघन महतो, बरोरा थाना प्रभारी विनोद शर्मा, जे के झा, छोटन रवानी, एस एन राय, मुन्ना जी, निगम जी, दयाल महतो, राजेश मिश्रा, दीपक प्रसाद, विनय पांडेय, मुकेश राय, पालचंद साव, अरुण कुमार, जीवन रवानी,शशिकांत शरण, गौतम पांडेय, जीवन लाल महतो, मदन मोहन महतो, नागेंद्र साव, डॉ सौरव समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।