
कतरास : सिजुआ स्थित कांग्रेस के प्रधान कार्यालय में माटीगढ़ के युवकों ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह से भेंटकर रोज़गार से जोड़ने की मांग की। युवकों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वे लोग कोरोना महामारी के चलते बेरोज़गार हो गए हैं। युवकों के गुहार पर श्री सिंह ने उनसभी को आश्वाशन देते हुए उनलोगों की समस्या का निराकरण करने की बातें कही।