
बाघमारा : महुदा थाना के ब्रह्म मंदिर के निकट एक तेज़ गति से जा रही कार एक ट्रक से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य दुर्घटना में महुदा के राधा नगर में एक ब्रेंजा कार के पलट जाने से उसपर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।