73 लाख की लागत से बदलेगा बाघमारा कॉलेज का शैक्षणिक ढांचा, चार एसीआर भवनों का शिलान्यास

0
fastlive news

बाघमारा। बाघमारा कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का दायरा बढ़ने जा रहा है। कॉलेज परिसर में डीएमएफटी मद से 73 लाख रुपये की लागत से चार एसीआर भवनों का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

 

नए भवनों के निर्माण से कॉलेज में अतिरिक्त कक्षाएं उपलब्ध होंगी, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक बेहतर और व्यवस्थित माहौल मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की मजबूती के लिए बेहतर आधारभूत संरचना जरूरी है। चार नए एसीआर भवन बनने के बाद कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलेगी और शिक्षण व्यवस्था अधिक सुचारु होगी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है। कॉलेज में नए भवनों के निर्माण से छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र में उच्च शिक्षा की व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार, प्रो. पीएन पांडेय, भाजपा नेता बच्चू राय, बलिराम चौहान, राजू शर्मा, सत्यनारायण पांडेय, मनोज राय, बंटी हरि, विपिन ठक्कर, संजय साव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा