बीसीसीएल बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर एटक ने श्रमिक मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया

0
fastlive news

बाघमारा । श्रमिकों की चार सूत्री मांग को लेकर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) ने सोमवार को बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के डुमरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया। इस दौरान यूनियन के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी किया। क्षेत्रीय सचिव संतोष चंद्र गोराई ने बताया की मांगो के क्षेत्रीय प्रबंधन को पूर्व में भी मांगो के निराकरण के लिए मांग पत्र दिया गया है। लेकिन प्रबंधन मांगों के निराकरण को लेकर उदाशीन है। इसलिए मजबूर होकर भूख हड़ताल करना पड़ रहा है।

*वार्ता के बाद भूख हड़ताल स्थगित*

वही यूनियन प्रतिनिधियों के भूख हड़ताल पर बैठनें की जानकारी मिलने पर यूनियन प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में जीएम पीयूष कुमार ने 15 दिनों के अंदर एफडी में पास करा कर सेलपीकर मजदूरों को HPC द्वारा निर्धारित वेतन देने एवं सीएमपीएफ का वीवी स्टेटमेंट देने का आश्वासन दिया। साथ ही रीजनल हॉस्पिटल बाघमारा के आकस्मिक सेवा को दुरुस्त करने का कार्य संघ के पहली बैठक के बाद ही शुरू कर देने की जानकारी दिया। उन्होंने मेडिकल विशेष उपकरण एवं अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर करने का प्रस्ताव कोयला भवन भेज देने की बात कही। वही अंतिम मांग पर उन्होंने यूनियन प्रतिनिधियों को बताया कि डोमन महतो का ऐज असेसमेंट बोर्ड कर दिया गया है। उसका निर्णय अबिलम्ब आ जायेगा तब उनकी पुनः नियुक्ति कर दी जाएगी। सकारात्मक वार्ता के बाद यूनियन प्रबंधन भूख हड़ताल स्थगित कर दिया। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि 15 दिनों में मांग पूरी नहीं होती है तो पुनः आंदोलन किया जाएगा।

*वार्ता में ये थे शामिल*

वार्ता में मुख्य रूप से जीएम पीयूष किशोर, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक हेमंत कुमार हैना, कार्मिक प्रबंधक आलिशा मिंज, कार्मिक प्रबंधक संदीप शर्मा, यूनियन के ओर से क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई, क्षेत्रीय अध्यक्ष एनडी पांडेय, शाखा अध्यक्ष जगदीश रवानी, राजीव प्रसाद महतो, अरुण रवानी, संतोष कुमार रवानी, अनिल कुम्हार, राजीव विसियार, रविंद्र राय, धनंजय कुमार, सुरेश रवानी, शंकर पांडेय आदि उपस्थित थे।

Report by Bablu kumar

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन