
नई दिल्ली : कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले की कर्रवाई हरियाणा में हुए एक जमीन के सौदे से जुड़ा हुआ है। जिस पर ईडी ने जमीन के सौदे से जुड़े मामले की जांच करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पाया। इसके बाद ही ईडी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर कर्रवाई का मन बनाया। फिर एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र में प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम को शामिल किया गया । मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व ही लंदन की एक प्रॉपर्टी के मामले में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी ई डी के जांच के दायरे में आए थे।