
कतरास : बाघमारा अनुमंडल के विभिन्न जगहों पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान कई राजनितिक व सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किए। भाकपा-माले कतरास अंचल कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि बाबा साहेब के द्वारा बनाए गए संविधान पर हमले हो रहे हैं। इसे बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ देश बचाओ, यूजीसी रेगुलर एक्ट लागू करो, झारखंड में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करो, जय अंबेडकर जय संविधान आदि नारे लगाए। मौके पर , चेतू साव, कार्तिक महतो, कपूर पंडित, सृष्टिधर महतो, दीनदयाल रवानी, सुनील महतो, डॉ.आकाशदीप महतो, , बजरंगी प्रजापति , ठाकुर महतो, शंकर प्रजापति आदि मौजूद थे। इसके अलावा सीटू कार्यालय में राजेंद्र प्रसाद राजा अमित महतो, सीपी लहेर, उमाकांत महतो, रामदास पांडेय ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण नमन किया। वहीं शहीद गुरदास चटर्जी को उनकी शहादत पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी।