केदारनाथ मंदिर की भव्य प्रतिकृति बनी आकर्षण, हरिणा कॉलोनी के दुर्गापूजा पंडाल का सीएमडी ने किया उद्घाटन

0
fastlive news

बाघमारा। कोयलांचल में दुर्गापूजा की रौनक के बीच हरिणा कॉलोनी का पूजा पंडाल अपनी अनूठी बनावट और भव्य स्वरूप को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष यहां श्री केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया गया है। लाखों रुपये की लागत से तैयार इस पंडाल में मंदिर की भव्यता की झलक देखने को मिल रही है। आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी ने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।


शनिवार शाम पंडाल का उद्घाटन बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, डीटी संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिन्हा और राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के अवसर पर सीएमडी ने कोयलांचलवासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की कामना की।
उद्घाटन के साथ ही हरिणा कॉलोनी का माहौल भक्तिमय हो गया। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। पूजा पंडाल के साथ मंदिर परिसर और आसपास की कॉलोनी को भी आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता पंडाल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
केदारनाथ मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित इस पंडाल को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। इसकी भव्यता लोगों को उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की याद दिलाती है। धार्मिक आस्था और कलात्मक सजावट के मेल ने हरिणा कॉलोनी की दुर्गापूजा को विशेष पहचान दी है। पूजा के दौरान यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और आकर्षक सजावट का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा