बैंक मोड़ के शांति भवन मे भीषण आग

0
fastlive news

धनबाद : धनबाद के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन बिल्डिंग में बुधवार को बिजली मीटर में अचानक आग लग गई। जिससे वहां काफी अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगते ही मीटर से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। बिल्डिंग में मौजूद लोग जान बचाकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में काफी मदद किया। चिंता की बात यह है कि शांति भवन के इतना बड़ा बिल्डिंग में किसी प्रकार का अग्निशमन यंत्र या सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। दमकल कर्मियों और आम लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news