
नई दिल्ली : टाटा समूह भारत में आईफोन को लेकर एक बड़ी योजना पर काम करने का पूरा मन बना चुका है। कहा जा रहा है कि टाटा समूह भारत में सबसे बड़ा आईफोन असेंबली पांट का निर्माण करने जा रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट की माने तो टाटा समूह दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के बेंगलुरु से करीब 40 किलोमीटर की दूर होसुर में टाटा आईफोन असेंबली के नए पांट को स्थापित करना चाहता है। सबसे बड़े हित की बात यह है कि टाटा आईफोन असेंबली के नए पांट के निर्माण होने से उस प्लांट में लगभग 50,000 कर्मचारी काम कर सकेंगे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए तो इस पांट में 2 साल के भीतर 20 असेंबली लाइंस बनकर तैयार हो जाएगी।