
एजेंसी : रूस के ब्रांस्क शहर के एक स्कूल से बड़ी खबर सामने आई है। स्कूल में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा ने अपने कई सहपाठियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस गोली बारी की घटना में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य छात्र घायल हुए हैं। इस घटना की पुष्टी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने करते हुए कहा है कि जिस छात्रा ने इस गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया उसने भी स्वयं को गोली मारकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद ब्रांस्क शहर के स्कूल में हड़कंप मच गया। घटना जे बाद स्कूल के शिक्षकों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पाकर पुलीस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी।