
नई दिल्ली: टेक कंपनी हाॅनर ने सबसे सस्ते दो टैबलेट HONOR View Pad 6 और HONOR View Pad x6 को बाजार में उतारा है। पिछले काफी समय से हाॅनर के इस टैबलेट को लेकर देश के बाजारों में चर्चा का बाजार गर्म था। जो पिछले दिनों कंपनी ने HONOR View Pad 6 और HONOR View Pad x6 को बाजार में लाॅन्च कर अपनी विशेषता के बदोलत अपनी चर्चा को बनाए रखने की पूरी ताकत लगाई है। कंपनी ने इस टैबलेट में हाई सिलिकाॅन किरिन प्रोसेसर 710 चिपसेट और 5,100 एमएएच की बैटरी तथा ई रीडिंग मोट का सपोर्ट से ऐसी मजबूती दी है जिससे ग्राहाकों का दिल और मन दोनो को अपनी ओर आकर्षित करेगा। कंपनी ने महानगर, शहर एवं ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए इन दोनो टैबलेट HONOR View Pad 6 की कीमत 14 हजार तथा HONOR View Pad x6 की कीमत 11 हजार तक रखी है।