
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने भारत को कुलभूषण जाधव मामले में तीसरी काॅन्सुलर एक्सेस देने की पेशकश की है। भारत की शर्त को मानते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने काॅन्सुलर एक्सेस में पाकिस्तान को काई सुरक्षाकर्मी नहीं होने की बात कही है। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने नया बयान जारी कर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत इस मामले में गलत इरादे लेकर चल रहा है। वहीं विदेश मंत्री के बातों को अभी तक भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।