विदेशी बाजार में धूम मचा रही ये स्मार्टफोन

0
fastlive news

गेजेट्स : हुवाई huawei ने अपना लेटेस्ट Y सीरीज स्मार्टफोन Y6 Prime (2019) लॉन्च कर दिया है, ये काफी हद तक हुवाई के Y6 (2019) के जैसा ही है, इसमें Y6 (2019) के मुकाबले केवल नाम और कुछ इंटर्नल हार्डवेयर का फर्क है, अगर इसकी Y6 Prime (2018) के साथ तुलना करें तो इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में पहले के मुकाबले साफ तौर पर कई बदलाव देखें जा सकते हैं, इस स्मार्टफोन की भारतीय कीमत क्या होगी और भारत में कब लॉन्च होगी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

क्या है फोन के स्पेसीफिकेशन

हुवाई Y6 Prime (2019) में 6.09-इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, डिस्प्ले में HD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है और इसमें 19.5:9 एक्सपेक्ट रेश्यो दिया गया है, डिवाइस MediaTek Helio A22 SoC के साथ आती है और इसमें 2जीबी रैम और 32जीबी इंटर्नल स्टोरेज दी गई है, स्मार्टफोन के बैक में 12-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ आता है, सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा के साथ एक “सेल्फी टोनिंग फ्लैश 2.0” भी दिया गया है, जिसे प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ छुपाया गया है, डिवाइस की तस्वीरों को देखा जाए तो, इसमें स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा जा सकता है, वॉल्युम और पावर बटन डिवाइस के राइट साइड में दिए गए हैं इसके अलावा डिवाइस में माइक्रोUSB पोर्ट के साथ 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है, डिवाइस एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड EMUI 9.0 के साथ आता है, हुवावे ने Y6 Prime (2019) में 3,020mAh बैटरी दी है, स्मार्टफोन को “Midnight Black”, “Sapphire Blue” और “Amber Brown” कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन