
शादी के दिन हर एक लड़की सबसे सुन्दर दिखना चाहती हैं, विशेष रूप से भारतीय दुल्हन अपनी शादी के बारे में बहुत सजग हैं, शादी के दिन लडकिया यही चाहती है की सबका ध्यान उनकी तरफ ही होना चाहिए, dulhan-beauty-tips-at-home-in-hindi वैसे से शादी की तारीख के कुछ महीने पहले से अपनी तरफ ध्यान देना शुरू करना देना चाहिए, लेकिन अगर आपने पहले ध्यान नही दिया है और शादी की तारीख आने वाली हो तो आपको कुछ चीज़ो का ध्यान रखकर अपनी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा सकती है, तो आईये आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स बताते है जिन्हे आप घर पर ही इस्तेमाल कर सकती है.
भारतीय दुल्हन को सबसे अच्छा लगने के लिए एक संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करना चाहिए, ताजा फल और सब्जियों का सेवन करें, पानी ज्यादा से ज्यादा पीए, इन तरीको से आपकी स्किन चमक उठेगी.
स्किन केयर (फेशियल)
1- रात को बिस्तर में जाने से पहले अपनी त्वचा को स्वच्छ और मॉइस्चरिजे क्रीम लगाये.
2- फेशियल तो आप शादी से पहले कुछ महीनों ही प्रयोग करते है, सबसे अच्छा प्राकृतिक फेसिअल शहद है, घर पे पानी गर्म कीजये और फिर कॉटन के कपडे को पानी में भिगोकर अपने फेस को साफ कर लीजिये, इससे आपके चेहरे के रोम छिद्र खुल जायेंगे, इसके बाद शहद की पतली परत चेहरे पर लगाइये, इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दे, अब कॉटन के कपडे को गर्म पानी में भिगोकर फिर से चेहरे को साफ़ कर ले, अब अपने रोम छिद्रो को बंद करने के लिए ठन्डे पानी से फेस को धो ले, इस प्रकार का फेसिअल सप्ताह में एक बार इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
3- दही और ककड़ी का रस मिलाएं, चेहरे पर मिश्रण को लगाये, तीन से चार दिन तक इसका प्रोयोग करे, आपका चेहरा पूरी तरह से चमक जायेगा.
4- हल्दी पाउडर में संतरे के रस को मिला ले और अच्छे से मिक्स करके चेहरे पे लगा ले अब इसे फेस पे 20 मिनट के लिए लगा रहने दे, चेहरा धोने के बाद आपका फेस चमकने लगेगा.
बालों की देखभाल
अपने बालो में शैम्पू और कंडीशनर का प्रयोग कम से कम दो बार या सप्ताह में तीन दिन करे, अपने बालो को चमकदार बनाने के लिए गर्म तेल की मालिश करे, अंडे की जर्दी भी एक अच्छा तरीका है बालो में चमक लाने के लिए, इसे भी आप कंडीशनर की तरह प्रयोग कर सकती है.
हाथ और पैरों की देखभाल
अपने हाथ और पैर की भी देखभाल जरूर करनी चाहिए, ब्यूटीशियन हर 2-3 सप्ताह शादी से पहले ब्यूटी सैलून में मैनीक्योर और पेडीक्योर का सुझाव देते हैं, आप इसे घर में भी कर सकती है, गर्म पानी को टब में भरकर उसमे ग्लिसरीन, नींबू का रस, गुलाब जल और शैम्पू को मिला ले, 15 मिनट के लिए अपने हाथ और पैर को उस पानी में डूबा के रख दे, उसके बाद कोल्ड क्रीम से हाथ और पैर की मालिश करे, इससे आपके पैर और हाथ साफ़ दिखने लगेंगे|