
नई दिल्ली: Samsung का Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है। यह 5जी स्मार्टफोन Galaxy A सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। वैसे तो इसके पूर्व ही Samsung Galaxy A22 4G स्मार्टफोन की लॉंन्चिंग भारत में हो चुकी है। इस 5जी फोन की खासियत और उसकी कीमत पर ध्यान दिया जाए तो यह स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ 11 बैंड सपोर्ट के साथ भारतीय बाजारों में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट है। जिसकी कीमत कंपनी प्रबंधन की ओर से 19999 रूपया रखी गई है। वहीं जबकि इसी कंपनी के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट वाले फोन की कीमत 21,999 रूपये रखी गई है। अब Samsung 5G स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजारों में अपने कोरोबार को आरंभ करने के लिए एक कदम आगे बढ़ा दिया है।
