
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा के सुबलर इलाके के शोकबाबा जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ तब हुई जब सुबह सुरक्षाबलों की टीम तलाशी अभियान में संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ रहे थे। तबही इलाके में छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाते ही सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए फायरिंग किया। इस तरह वहां दोनो ओर से मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन को बांदीपोरा पुलिस, 13 आर आर, 14 आरआर, पारा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें इस तलाशी अभियान को आरंभ किया।
