
नई दिल्ली: Samsung Galaxy ने भारत में ट्रिपल रियर कैमरे के साथ Samsung Galaxy F41 लाॅन्च किया है। इस Samsung Galaxy F41 स्मार्ट फोन की खासियत यह है कि इसमें 6,000 mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट लगाया गया है। वहीं इस एंड्राइड 10 ओएस पर काम करने वाले फोन में Exynos चिपसेट, 6.4 इंच का फुल एचडी + सुपर एमोलेड Infinity डिस्प्ले और बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। कंपनी की माने तो 6जीबी$ 64 GB स्टोरेज माॅडल की कीमत 16,999 रूपये तो 6जीबी+ 128जीबी माॅडल की कीमत 17,999 रूपये रखी गई है।
