
नई दिल्ली: मोबाइल से लेकर इलेक्ट्राॅनिक सेक्टर में पहली बार केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना तैयार है। इस महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत देश में इलेक्ट्राॅनिक सेक्टर में पहली बार चीनी कंपनियों के बहिष्कार के बाद अब आत्मनिर्भर भारत के तहत नौकरियों की भरमार है। इस योजना के तहत इलेक्ट्राॅनिक सेक्टर में पहली बार एक साथ तीन लाख नौकरियां देश के बेरोजगार युवाओं को देने की योजना सरकार ने ठानी है। कहा जा रहा है एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सरकार लोकल इंडस्ट्री को मजबूती देने के लिए नौकरियां लेकर आ रही है। इस संबंध में इलेक्टाॅनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने कहा है कि सरकार इलेक्टाॅनिकी के क्षेत्र को ज्यादा प्राथमिकता दे रही है।
