
एजेंसी: लाॅकडाउन के कारण मोटापे से पीड़ित बच्चे और किशोरों के मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। क्योकि लाॅकडाउन से उनके खानपान, नींद और शारीरिक गतिविधियों पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ना शोध में स्वभाविक माना गया हैं। मोटापे वाले बच्चों एवं किशोरों को लेकर अमेरिका के बफेली यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के बच्चों में अवसाद और व्यग्रता जैसे मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह शोधकर्ताओं ने ंलंबे समय तक लाॅकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का लागू रहने से मोटापे से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों पर गंभीर असर पड़ना तय माना है।