बाघमारा में एक प्रेमी जोड़ा ने जीवनभर एक साथ रहने की कसम खाई

0
fastlive news

बाघमारा:  बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया बस्ती में गुरूवार रात एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने के बाद प्रेमी जोड़ा ने जीवनभर एक साथ रहने की कसम खाई। यह मामला दो बच्चों की मां और एक युवक के बीच प्रेम का है। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनो को रंगेहाथ पकड़ा। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को थाना ले गई। पुलिस ने दोनो के परिजनों को शुक्रवार सुबह थाना बुलाया। महिला ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में कहा कि उसके पहले पति से उसका 10 वर्ष पूर्व ही तलाक हो चुका है। पिछले एक साल से उक्त युवक के साथ उस महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को दोनो ने कतरास के लिलौरी मंदिर में शादी भी कर लिए है। इधर शुक्रवार को दोनो प्रेमी जोड़ें के परिजन थाना आने के बाद उन दोनो ने एक साथ पति पत्नी के रूप में रहने की बात स्वीकारी है। हलांकि कहा जा रहा है कि प्रेमी युवक महिला से पांच वर्ष छोटा है। इधर खानुडीह पंचायत के मुखिया और ग्रामीणों के बीच उक्त प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर वार्ता हुई। जिसमें बाघमारा थाना परिसर में दोनो से बांड भरवाकर छोड़ दिया है। बाघमारा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो बालिक है। और इस विवाद में दोनो में से किसी को कोई आपत्ति नहीं है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news