
नई दिल्ली : टीएमसी सांसद द्वारा संसद परिसर में उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने और अपमान करने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अफसोस जताया हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर अफसोस जताते हुए कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है। लेकिन, गरिमा और शिष्टाचार की सीमाओं से बाहर नहीं जाना चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मू ने टीएमसी सांसद द्वारा संसद परिसर में उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने और अपमान करने को लेकर ट्वीट कर अपनी बात रखते हुए अफसोस जताया। उन्होनें ट्वीट में कहा है कि मै उप राष्ट्रपति का अपमान देखकर स्तब्ध हूं, संसद की परंपरा का पालन करें। जनता यही चाहती हैं।