
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के वनांचल इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से जमकर गोलाबारी हुई। इस गोलाबारी में सुरक्षाबलों ने 6 नकस्लियों को मार गिराया है।सुकमा जिले के वनांचल इलाके में नक्सलियों द्वारा कैंप लगाए जाने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेरने के लिए सूरक्षा बलों ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से जमकर गोलाबारी हुई। गोली बारी में 6 नकस्लियों को मार गिराया। बताया जाता है कि सुरक्षा बलों ने नकस्लियों के इस कैंप से भारी मात्रा में हथियार सहित कई तरह की सामानों को जब्त किया है।