
नई दिल्ली : न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कानून लागू करने और अन्य मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर पिछ्ले कई दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों के इन मांगों को लागू करने के लिए आज शाम पांच बजे किसान नेताओं के साथ केंद्र सरकार के मंत्री और किसान यूनियन नेताओं की ओर एक दौर की बैठक होने वाली है। मालूम रहे कि इसके पूर्व भी भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा के साथ किसान नेताओं की एक बैठक हो चुकी है। जो बैठक में कोई भी साकारात्मक निर्णय नहीं निकला था। अब देखना है आज की बैठक में कौन सा साकारात्मक निर्णय निकल पाता है ।